WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हिमाचल प्रदेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी* *इंदर सिंह बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय पार्षद एवं हिमाचल प्रदेश राज्य चेयरमैन, रिपोर्ट सिम्मी भाटी

*हिमाचल प्रदेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी*
*इंदर सिंह बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय पार्षद एवं हिमाचल प्रदेश राज्य चेयरमैन*

 

नई दिल्ली – भारतीय मीडिया फाउंडेशन( नेशनल )कोर कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार की कड़ी में गांव खोडोवाला,डाकघर .गोरखुवाला, तहसील शामपुर गोरखुवाला (57), जिला सिरमौर के निवासी इंदर सिंह पुत्र सुंदर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी एवं राष्ट्रीय सलाहकार सह-प्रदेश प्रभारी जी आर भारद्वाज ने संयुक्त रूप से घोषणा करते हुए इंदर सिंह को राष्ट्रीय पार्षद एवं हिमाचल प्रदेश राज्य चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया है।

नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के तहत की गई इस नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। संगठन का मानना है कि इंदर सिंह के अनुभव और समर्पण से प्रदेश में पत्रकारिता के मूल्यों और मीडिया कर्मियों के हितों को मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही सिरमौर क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने इंदर सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

इंदर सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के विश्वास पर खरा उतरते हुए हिमाचल प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे और पत्रकारों की आवाज को बुलंद करेंगे।

Leave a Comment