WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चम्बल में नहीं खत्म हो रही रंजिश धर्म स्थल को बनाया आतंक स्थल  भागवत कथा के आयोजक को भूना, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

चम्बल में नहीं खत्म हो रही रंजिश

धर्म स्थल को बनाया आतंक स्थल

 

भागवत कथा के आयोजक को भूना

 

बाह। आगरा।: भागवत कथा के बीच गोलियों से गूंजा गांव, भागवत कथा के आयोजक प्रदीप मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, गांव में शोक की लहर.! जैतपुर थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में बृहस्पतिवार रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। मंदिर में पूजा करने गए 42 वर्षीय किसान प्रदीप मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई । यह वारदात उस समय हुई जब गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, और तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

‘दीपक जलाने गया, दो गोलियां लगीं और सांसें छूट गईं’

 

परिजनों के अनुसार, प्रदीप मिश्रा गांव में चल रही भागवत कथा में शामिल होने गए थे । रात करीब 8 बजे, कथा में विराम के दौरान, वह पास स्थित मंदिर में पूजा का दीपक जलाने गए । तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । गोलियां उनके पेट और सीने में लगीं, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े ।

 

गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। प्रदीप को गंभीर हालत में पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर और फिर इटावा जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया ।

 

42 साल के किसान की मौत ने मचाया कोहराम

 

प्रदीप मिश्रा पेशे से किसान थे और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी अर्चना और 18 वर्षीय इकलौते बेटे ऋषभ का रो-रोकर बुरा हाल है । मृतक की पत्नी और बेटे की स्थिति बेहद दयनीय है, और परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात की गई है ।

 

परिजन का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व प्रदीप मिश्रा और गांव के ही एक व्यक्ति के परिवार के बीच मारपीट हुई थी । पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया मामले को पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया है । फिलहाल आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है ।

 

गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

 

हत्या की सूचना मिलते ही बाह सर्किल का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया । डीसीपी पूर्वी भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है ।

Leave a Comment