WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अरिंद नदी के तटबंधों की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी, रिपोर्ट बी के दीक्षित

*#एटा…*

*👉अरिंद नदी के तटबंधों की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी*

 

*👉बाढ़ एवं जलप्लावन की पुनरावृत्ति होने पर सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई*

 

*👉जनहित सर्वोपरि, संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से शुरू हों सुरक्षात्मक कार्य : डीएम*

 

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई विभाग एवं आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में प्रवेश करने वाली अरिंद नदी के तटबंधों की मरम्मत, सफाई एवं सुरक्षा संबंधी समस्त कार्य तत्काल प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं, जिससे विगत वर्ष जैसी जलप्लावन एवं बाढ़ की स्थिति की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment