WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन: एटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद के आवास पर धूमधाम से मनाया, रिपोर्ट ज्योति सोलंकी

राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन: एटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद के आवास पर धूमधाम से मनाया

 

एटा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन पूरे देश की तरह एटा में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एटा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद श्रीमती सत्या बहन के निवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सेवा दल अरुणेश गुप्ता एवं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ठाकुर अनिल सोलंकी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र हैं।

 

उन्होंने राहुल गांधी के योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय, रोलिन्स कॉलेज (फ्लोरिडा) तथा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (ट्रिनिटी कॉलेज) से शिक्षा प्राप्त की, जहाँ से विकास अध्ययन में एम.फिल. की डिग्री ली। उन्होंने 2004 में अमेठी से चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर शुरू किया, वायनाड (केरल) से भी सांसद रहे तथा दिसंबर 2017 से जुलाई 2019 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थ्ति प्रमुख नेताओं में नीमला राज (पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, जलेसर विधानसभा), दिनेश यादव (प्रदेश महासचिव, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस), राजपाल वर्मा (प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस), ज्योति सोलंकी (एडवोकेट, प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ), सुभाष सागर (एडवोकेट, पूर्व सभासद), सुनील गौतम (एडवोकेट, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस), संतोष गौतम (एडवोकेट, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ), रणधीर सिंह दीपू (एडवोकेट, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग), आकाश तिवारी (जिला अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन), संजीव गुप्ता (जिला अध्यक्ष सेवा दल एटा), सोहन लाल वर्मा (जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन), अमीर अली (अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र एटा) सहित नेमा दिवाकर, मिताली स्मिता डे, ओमबीर सिंह राजपूत, खुशी राम फौजी, सोमवार दिवाकर, अभिषेक तोमर, धीरेन्द्र सविता, अशोक पाल, रामरतन बाल्मीकि, मधुकांत कश्यप एवं मयंक यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment