WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जलेसर के जलीय क्षेत्रो में डीएम के प्रयासों से “मखाना” उत्पादन की पहल बनेगी आत्म निर्भर भारत की मिसाल , रिपोर्ट दयानन्द यादव

जलेसर के जलीय क्षेत्रो में डीएम के प्रयासों से “मखाना” उत्पादन की पहल बनेगी आत्म निर्भर भारत की मिसाल

———————————-

( ओडीओपी योजना के तहत बेरोजगारों को पैदा होंगे स्वरोजगार के नए अवसर )

एटा ! गत दिवस जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी रोजगार परक योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

बैठक में जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने जनपद में सिंघाड़ा उत्पादन के प्रसंस्करण के साथ ही जलीय क्षेत्रो में “मखाना उत्पादन” एवं मार्केटिंग की संभावनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संदर्भ में उपनिदेशक कृषि, नाबार्ड एवं जिला उद्यान अधिकारी को संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है ! जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा जलेसर के जलीय क्षेत्रो में “मखाना उत्पादन” के लिए की गई पहल के प्रति यदि युवा बेरोजगार किसानों ने स्वरोजगार की दिशा में कदम आगे बढ़ाऐ , तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि जलेसर का जलीय क्षेत्र एटा जनपद ही नहीं बल्कि “मखाना उत्पादन” में देश के अंदर अपनी एक नई पहचान बनाकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करेगा !

Leave a Comment