अनुराग सिंह की खास रिपोर्ट।
नगर परिषद ब्यौहारी के खिलाफ जोरदार घेराव एवं प्रदर्शन
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा नगर परिषद की जनविरोधी कार्यप्रणाली एवं जनता की समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं घेराव किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
इस दौरान नगर परिषद द्वारा ज्ञापन लेने से इंकार किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से एक कुत्ते को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद की कार्यशैली के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।
जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्षरत है और आमजन की आवाज को बुलंद करती रहेगी।
कांग्रेस पार्टी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी









