वाल्मीकि नगर में 28 जून को होगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार इकाई का गठन

नई दिल्री
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रा.प.ए.) की बिहार इकाई का विधिवत गठन आगामी 28 जून को वाल्मीकि नगर में आयोजित एक भव्य समारोह में किया जाएगा। इस बात की आधिकारिक घोषणा एसोसिएशन के बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम’ ने दी है।
इस विशेष समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीप्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव नरेश सक्सेना और प्रदेश प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम’ संयुक्त रूप से बिहार इकाई के गठन की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर बिहार के सात से अधिक जनपदो के पत्रकार सम्मिलित होगे ।पत्रकारो के इस बडे कार्यक्रम मे सांगठनिक सॅरचना को मूर्त रुप दिया जायेगा ।
इसके साथ ही, संगठन के विस्तार और मजबूती के लिये व्यापक रणनीति तैयार की जायेगी ।
इस कार्यक्रम को लेकर बिहार के ग्रामीण पत्रकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।









