WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

माननीय मुख्यमंत्री जी ने एक आदेश किया था कि सभी अथिकारी सीयूजी फोन उठाये लेकिन ब्रज प्रान्त के कुछ अधिकारियों ने हवा में उड़ा दिया”- अरविन्द चौहान 

“माननीय मुख्यमंत्री जी ने एक आदेश किया था कि सभी अथिकारी सीयूजी फोन उठाये लेकिन ब्रज प्रान्त के कुछ अधिकारियों ने हवा में उड़ा दिया”- अरविन्द चौहान

————————————-

एटा, 18 जून।विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि ब्रज प्रान्त में माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है जव कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट आदेश है कि सभी अधिकारी सीयूजी फोन उठाएं लेकिन उसके बावजूद भी ब्रज प्रान्त के कुछ जनपदों के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं इसकी सूचना निरन्तर कार्यकर्ताओं द्वारा मिल रही थी इसकी पुष्टि करने के लिए मैंने स्वय एम डी विधुत विभाग आगरा,जिलाधिकारी मैनपुरी,को मैंने कई बार फोन किया तो उनके अधीनस्थ फोन उठाते हैं तथा वही एक सरकारी जवाब कि साहब अभी मीटिंग में है तथा मै बाद मे बात कराता हूँ लेकिन फिर बात हो नहीं सकती जिसके कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।जव यह अधिकारी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का फोन नहीं उठाते है तो आम जनता का तो क्या ही उठाते हो।

श्री चौहान ने कहाँ कि जव कि विश्व हिन्दू परिषद का कार्यकर्ता प्रमाणिक व अनुशासित होता है वह समाज के बीच कार्य करता है इसलिए समस्याऐ भी उसको पता होगी। जव जनपदों मे जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठायेंगे तो समाजिक कार्य कैसे होगे तथा सूत्रों द्रारा पता चला है कि कुछ अधिकारी कार्यकर्ताओं को हडकाने का कार्य करते हैं ताकि कार्यकर्ता टूट जाये तथा फिर वह फोन ही नहीं करेंगा तथा अधिकारी अपने मन के हिसाब से कार्य करते रहेंगे।

श्री चौहान ने कहाँ कि अव तो ऐसा प्रतीत होने लगा है कि अधिकारी ही सर्वोपरि है क्योंकि माननीय लोगों को फुर्सत ही नहीं है तथा उनके कार्य अधिकारी कर ही देते है इसलिए माननीय खुश तथा अधिकारी भी खूश मेरा माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि अगर यही हाल रहा तो आगामी विधानसभा चुनावों में इसका असर दिखायी देगा।आप अपने स्तर से सीयूजी फोन न उठाने वाले अधिकारीयों की जांच कराये तथा कार्यवाही करे अन्यथा कि स्थिति में इसका सीधा असर 2027 के विधानसभा चुनावों में दिखाई पडेगा। इसलिए ब्रज प्रान्त के अधिकारीयो को निर्देशित करे कि संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का फोन उठाये तथा समस्याओ को सुने तथा निस्तारण कराये ताकि जनता मे सन्देश जाये कि सरकार समस्या का तत्काल समाधान कराती है। जिससे सरकार की छवि खराब होने से वच सके।

Leave a Comment