WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अलीगंज तहसील में ग्राम समाज की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, रिपोर्ट बी के दीक्षित

*अलीगंज तहसील में ग्राम समाज की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा*

 

*डीएम अरविन्द सिंह के निर्देशन में अलीगंज तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन घंटे तक चला अवैध कब्जा हटाए जाने का अभियान*

 

*एसडीएम कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण ध्वस्त*

एटा, 17 जून 2026। जनपद एटा में सरकारी एवं ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के कुशल निर्देशन एवं संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत के त्वरित संज्ञान के बाद तहसील अलीगंज क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई, जिससे अवैध कब्जाधारकों एवं असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम दहेलिया पूठ निवासी शिकायतकर्ता द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

उप जिलाधिकारी अलीगंज न्यायालय द्वारा वाद में पारित आदेश के अनुपालन में बुधवार को एसडीएम जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने ग्राम दहेलिया पूठ, थाना जसरथपुर में अभियान चलाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों की सहायता से लगभग तीन घंटे तक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ग्राम समाज की गाटा संख्या-262 की लगभग 380 वर्गमीटर भूमि पर बलवीर सिंह यादव द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अभियान में चार दुकानों तथा तीन कमरों सहित अवैध ढांचे को गिराकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि को सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित कराया गया है तथा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट किया है कि जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण तथा सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। यह पूरी कार्यवाही न्यायालय के आदेश एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप की गई है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment