WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिम कॉर्बेट में फिर दिखा रहस्यमयी ‘लाल कान वाला गजराज’रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

जिम कॉर्बेट में फिर दिखा रहस्यमयी ‘लाल कान वाला गजराज’

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाल के दिनों में एक दुर्लभ और पहचान योग्य विशाल टस्कर हाथी, जिसे वन्यजीव प्रेमी ‘लाल कान वाला गजराज’ के नाम से जानते हैं, लगातार सुर्खियों में है। 11 जून को यह भव्य नर हाथी कॉर्बेट के सबसे लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र ढिकाला जोन के विस्तृत घास के मैदानों में विचरण करता दिखाई दिया था।

 

इसके बाद इस अनुभवी गजराज ने लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 13 जून को झिरना रेंज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसकी नियमित गतिविधियों और विभिन्न आवास क्षेत्रों के बीच आवाजाही पर वन्यजीव विशेषज्ञों, प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव फोटोग्राफरों की पैनी नजर बनी हुई है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे परिपक्व टस्कर हाथी जंगल के पारिस्थितिक संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी गतिविधियां कॉर्बेट के स्वस्थ वन्यजीव परिदृश्य का संकेत मानी जाती हैं।

Leave a Comment