WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अमृत सरोवर तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम अभिनव की दर्दनाक मौत हो गई, रिपोर्ट जगदीश कुमार

एटा के मारहरा कस्बे में अमृत सरोवर तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम अभिनव की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अभिनव की मां दवा लेने गई थीं। इसी दौरान बच्चा घर के सामने बने पार्क में खेलने चला गया और तालाब की रैंप से फिसलकर गहरे पानी में डूब गया।

 

परिजनों ने तलाश शुरू की और करीब दो घंटे बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

हादसे के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बच्चे के शव को लेकर नगरपालिका परिषद मारहरा कार्यालय पहुंच गए और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। लोगों का आरोप है कि तालाब के चारों ओर बाउंड्री वॉल या रेलिंग न होने के कारण यह हादसा हुआ।

 

घटना के बाद नगर पालिका परिषद मारहरा के अधिशासी अधिकारी, वरिष्ठ लिपिक और पालिका अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने शासन की आपदा सहायता योजना के तहत परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही मृतक के पिता मुकेश कुमार को निर्माणाधीन अमृत सरोवर पार्क में आउटसोर्स या संविदा के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया।

 

वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

#etah_tak #etahnews #etahpolice #highlightsシ゚

Leave a Comment