#पीलीभीत : ललौरी खेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के बेटे और गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे वीर सिंह गंगवार की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई।
#पीलीभीत : ललौरी खेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के बेटे और गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे वीर सिंह गंगवार की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई। यह हादसा सोमवार सुबह 6 बजे बरेली के श्यामगंज फ्लाईओवर पर हुआ, जब कक्षा 9 का छात्र वीर मॉर्निंग वॉक के लिए गांधी उद्यान जा रहा था। सड़क पर फैला चाइनीज मांझा अचानक उसकी गर्दन और चेहरे से लिपट गया, जिससे गहरे कट लग गए और वह लहूलुहान होकर स्कूटी से गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वीर खुद ही बाइक चलाकर एक निजी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मंत्री संजय गंगवार अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रतिबंध के बावजूद मांझा कैसे बिक रहा है। मंत्री ने मामले में डीएम-एसएसपी से बात करने की बात कही। बरेली में प्रतिबंध के बाद भी चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री पर सवाल उठ रहे हैं।
#UPPolice #pilibhit_news #BreakingNews #awazhindnews #पीलीभीत
यह हादसा सोमवार सुबह 6 बजे बरेली के श्यामगंज फ्लाईओवर पर हुआ, जब कक्षा 9 का छात्र वीर मॉर्निंग वॉक के लिए गांधी उद्यान जा रहा था। सड़क पर फैला चाइनीज मांझा अचानक उसकी गर्दन और चेहरे से लिपट गया, जिससे गहरे कट लग गए और वह लहूलुहान होकर स्कूटी से गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वीर खुद ही बाइक चलाकर एक निजी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मंत्री संजय गंगवार अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रतिबंध के बावजूद मांझा कैसे बिक रहा है। मंत्री ने मामले में डीएम-एसएसपी से बात करने की बात कही। बरेली में प्रतिबंध के बाद भी चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री पर सवाल उठ रहे हैं।
#UPPolice #pilibhit_news #BreakingNews #awazhindnews #पीलीभीत









