WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आर्ष गुरुकुल, एटा में योग सप्ताह का भव्य शुभारम्भ, रिपोर्ट राजेश आर्यकवि

*आर्ष गुरुकुल, एटा में योग सप्ताह का भव्य शुभारम्भ*

 

एटा ! भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आर्ष गुरुकुल, एटा में योग सप्ताह का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती सुधा गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर जनपद के बड़ी संख्या में योगाभ्यासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया तथा विभिन्न योग आसनों के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का एक प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

कार्यक्रम में डॉ. अमित गुप्ता (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी), डॉ. लता मंगला (जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी) एवं योग दिवस के नोडल अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सहभागिता की। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), जिला उद्यान अधिकारी, जिला श्रम अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही जनपद के विभिन्न विकास खंडों में भी आयुष विभाग द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Comment