WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बढेरा स्थित 456 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री / उत्तर प्रदेश जल शक्ति मंत्री द्वारा निरीक्षण, समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देश, रिपोर्ट इस्लाम खान

*बढेरा स्थित 456 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री / उत्तर प्रदेश जल शक्ति मंत्री द्वारा निरीक्षण, समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देश*

———————————

( डीएम अरविन्द सिंह द्वारा खारे पानी की समस्या के स्थायी समाधान हेतु योजना से जोड़ने का किया गया निवेदन )

एटा ! भारत सरकार के माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज जनपद की तहसील एटा अंतर्गत आगरा रोड पर बाबसा के निकट ग्राम बढेरा स्थित 456 एमएलडी क्षमता के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर आयोजित समीक्षा बैठक में प्रतिभाग कर जल जीवन मिशन फेज-4 के अंतर्गत संचालित सतही जल स्रोत आधारित ग्राम समूह पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर,प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अरविन्द सिंह सहित संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “हर घर जल” योजना ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आगरा, फिरोजाबाद एवं मथुरा जनपद लंबे समय से खारे एवं फ्लोराइडयुक्त जल की समस्या से प्रभावित रहे हैं, ऐसे में यह परियोजना लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगी।

समीक्षा के दौरान परियोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई, जिसमें बताया गया कि ग्राम बढेरा स्थित 456 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से लोअर गंगा कैनाल से प्राप्त जल का शोधन कर आगरा एवं फिरोजाबाद सहित संबंधित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत व्यापक पाइपलाइन नेटवर्क, ओवरहेड टैंक एवं घरेलू नल कनेक्शन स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे लाखों ग्रामीण परिवारों को लाभ मिलेगा।

*सड़कों की गुणवत्ता को लेकर जताई नाराजगी, बेहतर पुनर्स्थापन के दिए निर्देश* केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्स्थापन कार्यों की गुणवत्ता पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत का कार्य मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के कारण आमजन को असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

*जलेसर क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान हेतु प्रस्ताव*

इस संबंध में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने भी विनम्रता पूर्वक भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण के समक्ष जलेसर क्षेत्र के लगभग 56 ग्रामों की खारे एवं फ्लोराइड युक्त पेयजल समस्या का विषय उठाते हुए कहा कि यह परियोजना जनपद एटा के लोअर गंगा कैनाल से पेयजल लेकर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शुद्ध कर जनपद फिरोजाबाद एवं आगरा की ग्राम पंचायत को संतृप्त करेगी इसी प्रकार यदि जलेसर तहसील क्षेत्र के दूषित ग्राउंडवाटर की समस्या से जूझ रहे इन ग्रामों को योजना से आच्छादित किया जाए तो क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने माननीय मंत्री घर के समक्ष जनपद एटा में चल रही अन्य पेयजल परियोजनाओं के लिए भी गंभीर परिचर्चा की इस पर मंत्रीगण द्वारा भी इस समस्या के स्थायी समाधान कर खारे पानी के पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत को सतही जल स्रोत आधारित पेयजल योजना में जोड़े जाने के संबंध में आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के उपरांत माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, जिलाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने परियोजना परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आगरा प्रतिभा सिंह,मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र,एडीएम नमामि गंगे फिरोजाबाद, संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, परियोजना से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

###################

रिपोर्ट …..दैनिक दीक्षित टाइम्स एटा/ कासगंज

###################

Leave a Comment