WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिले पटियाली के दावेदार चाहत मियां, मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सौंपी रिपोर्ट, रिपोर्ट राकेश गौतम

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिले पटियाली के दावेदार चाहत मियां, मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सौंपी रिपोर्ट

 

लखनऊ/कासगंज:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पटियाली विधानसभा

 

(कासगंज) से सपा के मजबूत दावेदार चाहत मियां ने शिष्टाचार मुलाकात की।

 

इस दौरान उन्होंने पटियाली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक विस्तृत रिपोर्ट

 

वोटों को बचाने और नए वोट जोड़ने पर हुई गंभीर चर्चा

मुलाकात के दौरान चाहत मियां ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि ‘वर्ष 2026 की नई मतदाता सूची वोट चेक अभियान’ के तहत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं।

 

डबल वोटों की पहचान:.

 

 

विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2700 के करीब डबल वोट पाए गए हैं, जिन्हें हटाने या दुरुस्त करने की जरूरत है।

नए मतदाताओं के नाम छूटे: लगभग 8 हजार के करीब नए वोट सूची में दर्ज होने से छूट गए हैं।

 

BLO की रिसीविंग के साथ सतर्कता:

 

चाहत मियां ने बताया कि उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए 5 हजार नए वोटर्स के फॉर्म-6 भरवाकर बीएलओ (BLO) की बकायदा रिसीव्ड कॉपी हासिल कर ली है, ताकि प्रशासन स्तर पर कोई गड़बड़ी न हो सके और कटने वाले वोटों को बचाया जा सके।

वोट के मामले में चाहत मियां द्वारा दिखाई गई इस सतर्कता की सराहना की जा रही है। माना जा रहा है

 

कि उनके इस जमीनी प्रयास से कासगंज जनपद में समाजवादी पार्टी को आगामी दिनों में बहुत मजबूती मिलेगी।”

 

पिछली जीत का दोहराया इतिहास

 

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब चाहत मियां ने संगठन के लिए इतनी बारीकी से काम किया है। इससे पहले भी उन्होंने मतदाता सूची और बूथ स्तर पर इसी तरह की कड़ी मेहनत की थी,

 

जिसके परिणामस्वरूप अलीगढ़ मंडल में समाजवादी पार्टी ने एकमात्र पटियाली विधानसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी।

सपा सुप्रीमो ने 14.09.21 को लखनऊ बुलाकर चाहत मियां को सम्मानित किया था

 

पटियाली विधानसभा के साथ-साथ कासगंज शहर के लोगों के हक और पार्टी के वोट बैंक को लेकर चाहत मियां हमेशा अलर्ट रहते हैं।

 

मुलाकात के दौरान ये लोग रहे मौजूद

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से मुलाकात के दौरान चाहत मियां के साथ मुख्य रूप से:फैजान चाहत (जिला महासचिव अल्पसंख्यक सभा कासगंज),

वजाहत चाहत,सलमान खान (आजमगढ़)

भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर नेतृत्व के साथ चर्चा की। श्री अखिलेश यादव ने टीम की मुस्तैदी को सराहते हुए आगे भी इसी तरह जनता के बीच सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

Leave a Comment