WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मतदाता सूची में 450 से अधिक मतदाताओं के नाम गायब’   ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की

कदौरा(कालपी) ग्राम पंचायत करमचन्द्रपुर की मतदाता सूची में 450 से अधिक मतदाताओं के नाम गायब’

ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की।

 

कालपी (जालौन) पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जालौन जिले में मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।

कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमचन्द्रपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 450 से अधिक मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची से गायब हो गए है।

इस घटनाक्रम ने न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि स्थानीय राजनीति में भी भूचाल ला दिया है।

 

ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी अमित शेखर को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन जैसे ही अंतिम सूची जारी हुई, उनका नाम रहस्यमय तरीके से हटा दिया गया।

उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव की राजनीति में हस्तक्षेप कर उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है।

 

उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि संभावित प्रत्याशियों के नाम ही सूची से गायब हो रहे हैं, तो आम मतदाताओ की स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

 

इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और इसकी जांच कराई जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी त्रुटि के चलते नाम छूटने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पंचायत चुनाव से पहले सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं।

 

इस अवसर पर विकास सिंह, दीपक यादव, राहुल यादव,ज्ञानेंद्र सिंह,राजू श्रीवास, एडवोकेट, विपिन श्रीवास राहुल श्रीवास,सोबरन यादव,सत्यम, अनूप सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment