02 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट दिनेश चंद्र शर्मा

 

 

*एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा चोरी की घटना के संबंध में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।*

 

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जि. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअस0 – 230/2026 धारा -331(4)/305(a)/324(2)बीएनस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.गिरजाशंकर उर्फ सिन्टू पुत्र महाराम सिंह निवासी ग्राम नूहखेडा थाना जलेसर जनपद एटा 2.विपिन कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम नूहखेडा थाना जलेसर जनपद एटा को आज दिनांक 15.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त गिरजाशंकर उर्फ सिन्टू पुत्र महाराम सिंह निवासी ग्राम नूहखेडा थाना जलेसर जनपद एटा के कब्जे से एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मुअस0 – 245/2026 धारा 3/25(ए) एक्ट बनाम गिरजाशंकर उर्फ सिन्टू पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों के कब्जे से मुकद्दमे से संबंधित 14600 रुपए बरामद हुए हैं।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*

1. गिरजाशंकर उर्फ सिन्टू पुत्र महाराम सिंह निवासी ग्राम नूहखेडा थाना जलेसर जनपद एटा

2. विपिन कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम नूहखेडा थाना जलेसर जनपद एटा

 

*बरामदगी*

1. एक अवैध देशी तमंचा व 02 जिंदा कारतूस (315 बोर)

2. 14600 रुपये

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1. उ0नि0 राजीव पंवार

2. उ0नि0 श्री जगदीश प्रसाद

3. है0का0 रामवीर सिंह,

4. का0 सतीश चौधरी ,

5. का0 जतीन कुमार ,

6. रि0का0 लोकेश कुमार ,

7. रि0का0 अभिषेक कुमार

8. .रि०का० दीपान्शु

Leave a Comment