बोले ऊर्जा मंत्री अब नहीं लगाया जाएगा जबरन स्मार्ट मीटर : रिपोर्ट राजेश शर्मा

*उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर:*

*जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर सांसद चंद्रशेखर ने संसद में उठाया मुद्दा:*

*बोले ऊर्जा मंत्री अब नहीं लगाया जाएगा जबरन स्मार्ट मीटर :*

Oplus_131072

देशभर में तेजी से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर उठ रही शिकायतों और यूनिटों की कथित कालाबाजारी का मुद्दा अब संसद तक पहुंच गया है। सांसद चंद्रशेखर ने इस विषय पर जोरदार ढंग से उठाते हुए आम जनता,विशेषकर दिहाड़ी मजदूरों की परेशानियों को सदन के सामने रखा,उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां निजी कंपनियां पहले इस्तेमाल करो,फिर विश्वास करो की बात करती हैं,वहीं मौजूदा व्यवस्था में बिजली विभाग की मनमानी के चलते गरीब उपभोक्ताओं को कहता है पहले बिल भरो,फिर बिजली इस्तेमाल करो जैसी स्थिति का* *सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस मुद्दे पर* *देशभर में बहस तेज हो गई है। संसद में उठे इस मामले पर ऊर्जा मंत्री ने भी जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि अब उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति और सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। यह मामला उपभोक्ताओं को सहूलियत प्रदान करने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, और सरकार के इस आश्वासन से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।*

Leave a Comment