WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

थाना परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वस्थ वातावरण रहे, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

एटा – जनपद एटा के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय/थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जी के निर्देशन में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य थाना परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वस्थ वातावरण रहे।*

अभियान के अंतर्गत सभी सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक, शौचालय एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। साथ ही अनावश्यक कूड़ा-करकट एवं कबाड़ को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। स्वच्छता अभियान को नियमित रूप से जारी रखा जाए तथा थाना परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु विशेष ध्यान दिया जाए।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर बल दिया गया।
जनपद एटा पुलिस द्वारा चलाया गया यह स्वच्छता अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण का संदेश दिया जा सके।

Leave a Comment