WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

साहित्य की चर्चा के अन्तर्गत कीर्तिशेष वरिष्ठ कवि राघवेन्द्र विकल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर एक वृहद साहित्यिक परिचर्चा, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

एटा,साहित्य क्लब एटा के क्रमिक कार्यक्रम चाय पर साहित्य की चर्चा के अन्तर्गत कीर्तिशेष वरिष्ठ कवि राघवेन्द्र विकल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर एक वृहद साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन होटल देवसागर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य डॉ. प्रेमीराम जी मिश्र ने की तथा संचालन मुकेश मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पालिका चेयरमैंन अशरफ हुसैन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संयोजक एवं विकल जी के पुत्र नवनीत शर्मा तथा पुत्रबधू प्रीति शर्मा ने अतिथियों का चन्दन तिलक लगाकर व पटुका डालकर तथा जूट का आकर्षक थैला व पौधा सहित गमला भेंट कर सम्मानित किया। विकल जी के अनुज रवीन्द्र शर्मा, बलराम सरस,डॉ. सुधीर पालीवाल, डॉ. ओमऋषि, डी पी एस चौहान, संजय शर्मा, अच्युतम केशवम, निशाकांत शर्मा, नवनीत शर्मा, संजय सिंह ने विकल जी के साहित्य पर सारगर्भित विचार रखे। आस्था और एकांश शर्मा ने विकल जी के साथ विताए पलों को साझा करते हुए संस्मरण सुनाए।
डॉ. प्रेमीराम मिश्रा जी के प्रेरक अध्यक्षीय उदबोधन के पश्चात क्लब के संस्थापक बलराम सरस ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment