WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वैदिक अनुष्ठान के साथ मिशनरी पत्रकारिता का श्रीगणेश, अब पढ़ें टीएनएफ टुडे अखबार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

मिशनरी पत्रकारिता का शंखनाद: ‘टीएनएफ टुडे’ अखबार की अधिकृत उद्घोषणा! ✨

 

“वैदिक अनुष्ठान के साथ मिशनरी पत्रकारिता का श्रीगणेश, अब पढ़ें टीएनएफ टुडे अखबार।”

 

आगरा। देश और समाज को निष्पक्ष, वैचारिक और तथ्यात्मक खबरों से सशक्त बनाने के संकल्प के साथ टीएनएफ टुडे (Thoughts News Facts Today) मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी युग की शुरुआत कर दी है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग और टीएनएफ टुडे मीडिया नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में, विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक जुबली हॉल में वैदिक यज्ञ-अनुष्ठान, मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच ‘टीएनएफ टुडे’ हिंदी दैनिक के ट्रायल एडिशन की प्रथम प्रति का गरिमापूर्ण अनावरण किया गया।

 

🌟 समारोह की मुख्य झलकियां:

ईश्वरीय अधिष्ठापन: कार्यक्रम की शुरुआत आचार्यों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से किए गए भव्य यज्ञ और स्वस्तिवाचन के साथ हुई।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति: इस वैचारिक महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन जी, वरिष्ठ पत्रकार व न्यूज 18 के पॉलिटिकल एडिटर श्री यतेंद्र शर्मा जी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री रामप्रताप सिंह चौहान जी मौजूद रहे।

विशिष्ट अतिथिगण: भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जी, भाजपा शैक्षणिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक यादवेंद्र प्रताप सिंह जी, वरिष्ठ पत्रकार गिरिजाशंकर शर्मा जी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री रामनाथ सिंह सिकरवार जी, राजीव सक्सेना जी, सुनयन शर्मा जी, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी जी और खंदौली के ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा जी सहित शहर के प्रबुद्धजन और मीडिया जगत की दिग्गज हस्तियां साक्षी बनीं।

Leave a Comment