WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

व्यापारियों, उद्यमियों और चिकित्सकों से मिले सांसद राजकुमार चाहर, विकसित भारत का संकल्प किया साझा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

*व्यापारियों, उद्यमियों और चिकित्सकों से मिले सांसद राजकुमार चाहर, विकसित भारत का संकल्प किया साझा*

 

फतेहपुर सीकरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने नगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया।

इस दौरान सांसद ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, चिकित्सा संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने नागरिकों को सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर आधारित पुस्तिकाएं भी भेंट कीं।

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आर्थिक सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण, महिलाओं के उत्थान और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव, गरीब और जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है और प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

 

कार्यक्रम में प्रमोद सिंघल (पत्रकार अमर उजाला),डॉ राजकुमार मंगल (चिकित्सक),गोविंद अग्रवाल (व्यापारी),डॉ. उमेश चंद मिश्रा जी (चिकित्सक),डॉ. संजय सिंघल(चिकित्सक),डॉ. संजय गोयल( चिकित्सक),मनोज सिंघल(व्यापारी),भोलू पेटीज वाले,अनिल कुमार वर्मा,ब्रजेश कुमार गोयल(सराफा व्यापारी) सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment