WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बरेली को ‘रुद्रावनम’ देने वाले IAS मनिकंडन रातों-रात हटाए गए, दबाव की चर्चा तेज.

*बरेली को ‘रुद्रावनम’ देने वाले IAS मनिकंडन रातों-रात हटाए गए, दबाव की चर्चा तेज.*

 

दंगाइयों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने वाले IAS मनिकंडन प्रतीक्षारत

 

बरेली में तेजतर्रार IAS का अचानक तबादला, सौम्या पांडेय बनीं BDA उपाध्यक्ष

कामकाज से सुर्खियों में रहे मनिकंडन हटे, बरेली में राजनीतिक दबाव की अटकलें.

 

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. को अचानक पद से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उनकी जगह IAS सौम्या पांडेय को BDA उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनिकंडन के अचानक हटाए जाने के बाद बरेली में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 

डॉ. मनिकंडन ने बरेली में रामायण वाटिका, रुद्रावनम पार्क, नाथ कॉरिडोर के शुरुआती विकास, रामगंगा नगर आवासीय योजना, ग्रेटर बरेली योजना, मॉडल कंपोजिट स्कूल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट आगे बढ़ाए थे। शहर के विकास को नई पहचान देने वाले इन कामों के कारण वे लगातार चर्चा में रहे।

 

मनिकंडन ने पिछले वर्ष दंगे के आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई कर पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा अवैध निर्माण, विकास योजनाओं में लापरवाही और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में उनकी सख्ती कई लोगों को असहज कर रही थी।

 

अब सवाल उठ रहा है कि क्या एक सक्रिय और सख्त अफसर का अचानक हटाया जाना सामान्य प्रशासनिक फेरबदल है या फिर किसी दबाव का नतीजा? बरेली में यह चर्चा तेज है कि अवैध निर्माण और बड़े प्रोजेक्ट्स पर सख्ती के चलते मनिकंडन कई प्रभावशाली लोगों के निशाने पर थे।

Leave a Comment