दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट राम रतन

 

 

*एटा– थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

 

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2026 धारा-137(2)/87/64 बीएनएस 3/4 पॉक्सो एक्ट में वाँछित चल रहे अभियुक्त ओमवीर सिंह पुत्र कालीचरन निवासी नगला मनसा थाना गंज डुडवारा जिला कासगंज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–*

1. ओमवीर सिंह पुत्र कालीचरन निवासी नगला मनसा थाना गंज डुडवारा जिला कासगंज ।

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -*

1. थानाध्यक्ष विजय सिंह

2. उ0नि0 ओमवीर सिंह

3. का0 1092 सौरभ कुमार

4. का0 1448 पंकज कुमार

Leave a Comment