*आवश्यक नोटिस/सूचनार्थ*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी)
कार्यालय: नई दिल्ली पंजीकृत,
दिनांक: 13 जून, 2026
सूचना संख्या: BMF/NC/2026/06/13,
*अति आवश्यक सूचना:*
संगठनात्मक पुनर्गठन एवं नई कार्य-योजना।
*समस्त पदाधिकारी, मीडिया अधिकारी एवं सक्रिय सदस्यगण,*
आपको सूचित किया जाता है कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का कल्याण सुनिश्चित करना, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ‘मीडिया’ को संवैधानिक दर्जा दिलाना और ‘मीडिया पालिका’ की स्थापना करना है। इस संकल्प को सिद्ध करने हेतु भारतीय मीडिया फाउंडेशन को एक अधिक सशक्त, अनुशासित और गतिशील संगठन के रूप में तैयार करना अनिवार्य है।
इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, नेशनल कोर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं:
1. वर्तमान समितियों का विघटन:
सुदृढ़ संगठनात्मक ढांचे और आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए, भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ‘उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी’ और ‘राष्ट्रीय कमेटी’ को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया ।
2. नई कार्य समिति (वर्ष 2027 के लिए):
संगठन को नई ऊर्जा और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु वर्ष 2027 की कार्य-योजना के अंतर्गत नई कार्य समिति का गठन किया जाएगा। लखनऊ में आगामी 23 अगस्त को प्रस्तावित ‘महारैली’ को ऐतिहासिक बनाने और भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के मिशन को धरातल पर उतारने हेतु इस नई कार्यकारिणी का गठन अत्यंत अनिवार्य है।
3. सदस्यता एवं पुनर्गठन की प्रक्रिया:
जो भी पूर्व पदाधिकारी, मीडिया अधिकारी एवं सदस्य अपनी सक्रियता के प्रति प्रतिबद्ध हैं, उन्हें पुनः नई कमेटी में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा।
अनिवार्य शर्त: आप सभी को अपनी सक्रियता का विवरण प्रस्तुत करते हुए अपनी सहमति प्रदान करनी होगी।
सहमति पत्र प्राप्त होने के उपरांत, संगठन के प्रति निष्ठा रखने वाले सम्मानित साथियों को नई कमेटी में उचित और सम्मानजनक स्थान प्रदान किया जाएगा।
जो भी मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी ध्यान नहीं देंगे इग्नोर करेंगे आगे जो भी होता है उसकी जिम्मेदारी स्वयं उनकी होगी।
निष्क्रिय मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी को सिर्फ पद मुक्त किया जाएगा उनकी प्रारंभिक सदस्यता बरकरार रहेगी वे संगठन के एक सदस्य के रूप में सदैव बने रहे।
आदेशानुसार,
पंडित बालकृष्ण तिवारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी)
नोट: सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस सूचना को गंभीरता से लें और अपनी सहमति/सक्रियता की पुष्टि आज निर्धारित 4:00 बजे तक निर्धारित समय-सीमा के भीतर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के आधिकारिक कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर -व्हाट्सएप 7275850466 में दर्ज कराएं।









