WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सतना के नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी बीती रात गोलियों की आवाज से दहल उठी

मध्य प्रदेश के सतना के नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी बीती रात गोलियों की आवाज से दहल उठी। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया। जब राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पहली पत्नी योगिता सिंह पर कथित रूप से उनकी दूसरी पत्नी सुनीता सिंह ने लाइसेंसी 22 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली योगिता सिंह के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के विंध्या अस्पताल रेफर किया गया जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

राजघराने और वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह के परिवार से जुड़ा होने के कारण पूरे विंध्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नागेंद्र सिंह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार बाबा राजा और उनकी पहली पत्नी योगिता सिंह के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के समाधान और बातचीत के उद्देश्य से योगिता सिंह दो दिन पहले अपने भाइयों और अन्य परिजनों के साथ परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं।

 

बातचीत के दौरान विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर सुनीता सिंह ने कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली योगिता सिंह को जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए परसमनिया गढ़ी और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस फायरिंग के कारणों, घटनास्थल की परिस्थितियों और इस्तेमाल किए गए हथियार समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

 

घायल योगिता सिंह की मां नरेंद्र कुमारी ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि जब उनकी बेटी घर के अंदर जाने लगी तो उसके पति रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा ने उसे धक्का दिया और कथित रूप से “मारो-मारो” कहकर उकसाया। उनका कहना है कि जान बचाने के लिए छिपने के बावजूद खिड़की से गोली चलाई गई, जो योगिता सिंह के पेट में लगी।

 

पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने केवल सुनीता सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि बाबा राजा की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। राजघराने के भीतर हुए इस गोलीकांड ने पूरे सतना और नागौद क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी सुनीता को गिरफ्तार कर किया गया है सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment