WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डी0वी0/पी0एस0टी0 के दृष्टिगत निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश‌, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

एटा,पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ परिक्षेत्र श्री प्रभाकर चौधरी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जि. सहित पुलिस लाइंस में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के अन्तर्गत होने वाली डी0वी0/पी0एस0टी0 के दृष्टिगत निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश‌।*

 

आज दिनाँक 12.06.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ परिक्षेत्र श्री प्रभाकर चौधरी द्वारा पुलिस लाइंस जनपद एटा में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 15.06.22026 से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के अन्तर्गत होने वाली अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डी0वी0/पी0एस0टी0) के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया। उक्त डी0वी0/पी0एस0टी0 को सकुशल सम्पन्न कराने/शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारीगण को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

 

इसी क्रम में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण की व्यवस्था, माप-तौल प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया, साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही या भेदभाव की गुंजाइश न रखने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अभ्यर्थियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए और परीक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संपन्न कराया जाए।

 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री किशनलाल गौतम सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Comment