मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एटा भाजपा कल से चलाएगी महा-अभियान; कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार, रिपोर्ट इस्लाम खान

 

 

भारतीय जनता पार्टी, जनपद- एटा (उत्तर प्रदेश)

स्थान: भाजपा जिला कार्यालय, एटा

दिनांक: 12 जून 2026

 

*मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एटा भाजपा कल से चलाएगी महा-अभियान; कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार*

 

एटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद एटा में 13 जून से 21 जून 2026 तक विभिन्न जन-कल्याणकारी, संगठनात्मक और विकासोन्मुखी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

 

आज जिला कार्यालय भारतीय जनता पार्टी, एटा पर एक महत्वपूर्ण जिला बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले आगामी विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा व रणनीति तैयार करने के निमित्त बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता जी द्वारा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विकास उत्सव, जनसंपर्क अभियानों और विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफलता के लिए ठोस कार्ययोजना बनाना रहा। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के नवनिर्माण, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इन 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक पटल पर एक नई पहचान बनाई है।

 

जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार एटा जिले के प्रत्येक ब्लॉक, ग्राम सभा और बूथ स्तर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत कल, 13 जून से ‘विशेष जन संपर्क अभियान’ और ‘मीडिया संवाद’ के साथ इस वृहद अभियान की विधिवत शुरुआत होने जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के सफल और सेवा-समर्पित 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर कुल 4 प्रमुख कार्यक्रम और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रमों की विस्तृत समय-सारणी एवं रूपरेखा:

 

*13 व 14 जून 2026 – जिला स्तरीय मीडिया संवाद:* अभियान की शुरुआत में माननीय प्रभारी मंत्री, माननीय सांसद, विधायकगण, महापौर एवं जिला अध्यक्ष द्वारा एटा के स्थानीय मीडिया बंधुओं से संवाद किया जाएगा, जिसमें सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को साझा किया जाएगा।

 

*14 जून से 16 जून 2026 – ब्लॉक स्तरीय जन-कल्याण शिविर:* जनपद के सभी ब्लॉकों में त्रि-दिवसीय जन-कल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्घाटन स्थानीय मंत्रियों, सांसदों और विधायकों द्वारा होगा। प्रत्येक मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि हर शक्ति केंद्र से कम से कम 50 लोग (विशेषकर महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, श्रमिक और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी) इसमें शामिल हों। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और एससी मोर्चा के लाभार्थियों की उपस्थिति पर विशेष जोर रहेगा।

 

*16-17 जून 2026 – विकसित भारत संकल्प सम्मेलन:* जनपद के प्रत्येक जिले/मंडल में सार्वजनिक स्थलों पर भव्य सम्मेलनों का आयोजन होगा, जिसमें 500 से अधिक प्रबुद्ध नागरिकों (डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिवक्ता, युवा उद्यमी आदि) की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसमें ‘विकसित भारत 2047’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प पर मुख्य वक्ताओं द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा।

 

*17 से 20 जून 2026 – भव्य विकास प्रदर्शनी:* एटा के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों की एक विशाल प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि आम जनता आसानी से सरकार के कार्यों को देख और समझ सके।

 

*18 व 19 जून 2026 – प्राकृतिक खेती कार्यशाला (किसान मोर्चा समन्वय):* किसान मोर्चा के सहयोग से जनपद में प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती पर एक बड़ी कार्यशाला होगी, जिसमें 500 से अधिक किसान भाई हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में जीवामृत, बीजामृत और जैविक कीटनाशक बनाने का “लाइव डेमो” दिया जाएगा तथा मोटे अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। सफल व प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

 

*08 से 14 जून 2026 (जारी) – विशेष जन संपर्क एवं सामाजिक अभियान:* इसके अंतर्गत जनपद के माननीय सांसद और विधायकगण क्रमशः 50-50 विशिष्ट एवं प्रबुद्ध लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही जनपद में तीन और विशेष अभियान गति पकड़ेंगे:

 

*वृक्षारोपण अभियान:* जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे।

स्वच्छता अभियान: प्लास्टिक और कचरा प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए विशेष सफाई अभियान।

प्रगति पथ यात्रा: एटा में चलहै रही उच्च प्राथमिकता वाली विकास परियोजनाओं और विकास स्थलों का जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण।

 

*21 जून 2026* – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अभियान के अंतिम दिन जनपद के हर मंडल स्तर पर कुशल योग प्रशिक्षकों की देखरेख में भव्य योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी होगी।

मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जिला महामंत्री संतोष चौहान, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेन्द्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख निधौली कलां सुनील यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह सरानी, आशीष राजपूत, राहुल गुप्ता, शकुन्तला साहू, अमित गुप्ता जिला मंत्री नीलम चौहान, अखिलेश सिंह राठौर, कुशल खितौलिया, दिनेश लोधी, दुलारे सिंह भदौरिया, विजय मिश्रा, आकाश गुप्ता, आनंद गुप्ता, सतेन्द्र जादोन, अमित मोदी, अम्बरीष सिकरवार कौशिक राजपूत, सहित पार्टी पदाधिका

री और कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Comment