महंगाई, भ्रष्टाचार व अत्याचार के खिलाफ जनआंदोलन को सफल बनाने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

महंगाई, भ्रष्टाचार व अत्याचार के खिलाफ जनआंदोलन को सफल बनाने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
एटा,एटा दीवानी परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 जून 2026 को जलेसर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले महंगाई, भ्रष्टाचार एवं अत्याचार के खिलाफ जनआंदोलन एवं जनजागरण कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में माननीय संतोष गौतम एडवोकेट (जिलाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ, एटा), माननीय रामकुमार सक्सेना (सदस्य, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी), माननीय ठाकुर अनिल सोलंकी (पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं सदस्य, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी), माननीय सुनील गौतम एडवोकेट (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस, एटा), माननीय एकेश लोधी (पूर्व जिलाध्यक्ष) तथा अनुभव पाठक (जिला महासचिव) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 जून को जलेसर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले जनआंदोलन एवं जनजागरण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना था। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान को तेज करने, कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं मुद्दों को घर-घर पहुंचाने तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और आम जनता पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है। पार्टी जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा जनसमस्याओं को मजबूती से उठाती रहेगी।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से 14 जून को आयोजित जनआंदोलन एवं जनजागरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment