*आगरा में पूज्य सिंधी पंचायत, कमला नगर के चुनाव 15 जून को; परमानंद आतवानी ने प्रस्तुत किया अपना विजन और संकल्प पत्र*
आगरा, 12 जून 2026: पूज्य सिंधी पंचायत, कमला नगर की आगामी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पंचायत के वरिष्ठ गणमान्य सदस्यों ने चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और इसे निष्पक्ष व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर बल दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत के चुनाव आगामी 15 जून 2026, सोमवार को प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक ‘सिंधु भवन, कमला नगर’ में आयोजित किए जाएंगे।
*अध्यक्ष पद के प्रत्याशी परमानंद आतवानी का विजन:*
बैठक के दौरान, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री परमानंद आतवानी ने अपने पिछले 10 वर्षों के सेवा कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले दशक में उनके नेतृत्व में पंचायत के फंड में 6 गुना वृद्धि हुई है और बुजुर्गों की सुविधा के लिए ‘लिफ्ट’ का निर्माण कराया गया। श्री आतवानी ने आगामी 3 वर्षों के लिए अपने 5 मुख्य संकल्प भी साझा किए:
हर 6 माह में आय-व्यय का सार्वजनिक लेखा-जोखा।
सुरक्षा: महिला, बुजुर्गों और परिवारों की सुरक्षा के लिए तत्काल तत्परता।
सहयोग: हर सुख-दुख में परिवारों के साथ खड़े रहना और संकट के समय मदद। सिंधु भवन को और अधिक आधुनिक व सुविधा संपन्न बनाना।
निशुल्क सेवा: परिवार में दुःखद घटना होने पर ‘उठावनी’ सेवा पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराना।वही परमानंद आतवानी ने सिंधु भवन को और अधिक अच्छा और सभी सुविधाओं का एक मात्र भवन बनाने का संकल्प लिया। उन्होने का जिस तरह लोहा मंडी अग्रवाल सेवा सदन है उसी तरीके की सभी सुविधाओं को लेकर कार्य किया जाएगा। वरिष्ठजनों ने की भागीदारी की
इस चर्चा में परमानंद आतवानी, रोचीराम नागरानी, आनंद कुमार मनमानी, मुरलीधर छाबड़ा, रमेश कल्याणी, जय किशन बुधरानी, लक्ष्मण रामत्री, दर्शन थावानी, अशोक मुलानी, चंद्रभान सुखेजा, राजकुमार फ़तवानी, किशोर सोनी, गोप केसवानी, गुरमुख वयानी, तरुण लालवानी, महेश नारायणी, मोंटू करीरा, राजकुमार जापरा, नानकराम नागपाल, बाबू भाई दयानी, मोहन जापरा, नरेश धीरमलानी, नरेश शिवानी, शेरू साधवानी, सुनील मखीजा, प्रकाश पहलाजानी, राजीव नागरानी, दीपक आतवानी, राजेश करीरा, अनिल भाटिया, नितिन सुखेजा, विजय बूलानी, राजेंद्र खेमानी, नरेश रामरखयानी, चेतन मूलचंदानी, द्वारका मूलचंदानी, परमानंद मखीजा, किशोर करमचंदानी, अशोक गुरबाणी, पंकज सुखेजा, अशोक वासवानी, पुरुषोत्तम दास हरवानी, आनंद मनानी, वासुदेव भोजवानी, नीरज भोजवानी और किशोर कुंदवानी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।पंचायत के वरिष्ठजनों और प्रत्याशियों ने सभी सिंधी समाज बंधुओं से अपील की है कि वे 15 जून को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मतदाताओं को निर्देशित किया गया है कि वे मतदान के लिए अपना पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आएं।















