WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ाई गई, रिपोर्ट हरी प्रकाश शर्मा

*खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ाई गई*

*एटा 11 जून 2026 (सू0वि0)।* जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार माह जून 2026 के सापेक्ष राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण की निर्धारित अंतिम तिथि 10 जून 2026 तक सभी लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पाया है।
इसी क्रम में यह सुनिश्चित करने हेतु कि कोई भी पात्र राशन कार्डधारक खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे, वितरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर दिनांक 15 जून 2026 तक कर दिया गया है। उक्त विस्तारित अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जाएगा। साथ ही मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण की सुविधा भी दिनांक 15 जून 2026 को उपलब्ध रहेगी।
कार्डधारक दिनांक 15 जून 2026 तक पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकेंगे। उचित दर विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।
राशन वितरण से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक/अधिकारी से निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है—अलीगंज 8709430838, जैथरा 7310891692, जलेसर 7455891174, अवागढ़ 8808680198, मारहरा व नगर क्षेत्र एटा 8077075872, निधौलीकलां 9897032538, सकीट 9412709678, शीतलपुर 7251910000
जिला पूर्ति अधिकारी, एटा कमलेश कुमार गुप्ता ने समस्त राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपना खाद्यान्न अवश्य प्राप्त कर लें।

Leave a Comment