एडवोकेट दलबीर सिंह चाहर ने राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता , रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

एडवोकेट दलबीर सिंह चाहर ने राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

आगरा l भोपाल में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता – 2026 का आयोजन 5 जून से 8 जून तक हुआ l जिसमें आगरा ताज नगरी के अधिवक्ता श्री दलबीर सिंह चाहर ने राष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन किया है l देश वर्ष से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में दलबीर सिंह चाहर ने अपने दम पर प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया और अपनी मजबूत पकड़ बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए एक के बाद एक कड़े मुकाबले में सफलता हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया l दलबीर सिंह चाहर कि इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय पंजा कुश्ती संगठन के महासचिव श्री बीपी सिंह, उत्तर प्रदेश पंजाब कुश्ती संगठन के वाइस प्रेसिडेंट एवं टीम मैनेजर अरुण कुमार सिंह (धनगर), कोच असलम खान, एडवोकेट एन.पी. सिंह ,एडवोकेट श्री कृष्णा शर्मा, एडवोकेट दीपक शर्मा, पत्रकार शंकर देव तिवारी, एडवोकेट (इंजीनियर )आर.के .सिंह ने उनके सफल प्रदर्शन के लिए बधाई दी

Leave a Comment