“लव जेहाद हिन्दू समाज के लिए अभिशाप बन चुका है इसको कानून से ही रोका जा सकता है-अरविन्द चौहान”
———————————————-
एटा 11जून।विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि इस समय पूरे ब्रज प्रान्त में लव जेहाद समाज में अभिशाप वन चुका है,पूरे ब्रज प्रान्त में आय दिन लव जेहाद की घटनाऐ कुछ ज्यादा पनप रही है मुस्लिम समुदाय के लडके हिन्दू समाज की लडकियों को नाम बदलकर,हाथ मे कलावा बांध कर,माथे पर तिलक लगाकर अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले जाते हैं इसमें परिवार भी कही न कही दोषी है परिवार के लोग अपने बच्चों मे संस्कार नहीं दे पा रहे है इसलिए हिन्दू समाज की लडकिया लव जेहाद का शिकार हो जाती है। हर माॅ वाप अपने बच्चों के वारे मे अच्छी तरह से जानता है लेकिन लडकी चले जाने के बाद दोषी ठहराया जाता है हिन्दू सगठंनो को तथा पुलिस को कि हमारी कोई सुन नहीं रहा हैं, समाज में लव जेहाद, लैंड जेहाद,जिम जेहाद, जैसी घटनाऐ बढती जा रही हैं इन सवको रोकने के लिए समाज व परिवार को भी आगे आना होगा मां बाप धन कमाने मे लगे हुये हैं बच्चों पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है।
श्री चौहान ने कहाँ कि लव जेहाद की घटनाओं को सिर्फ क़ानून से ही रोक पाना संभव हैँ, हिन्दू कोड़ बिल मे संशोधन पर विचार किया जाना चाहिए ?संविधान लागू होने से पूर्व हिन्दू पुरुष एक से अधिक शादी कर सकता था, लेकिन हिन्दू कोड़ बिल आने के बाद अब सिर्फ एक शादी की ही कानूनी अनुमति हैँ,इसलिए विल मे संशोधन पर विचार होना चाहिए तथा दूसरे समुदाय पर भी एक से ज्यादा शादी पर रोक लगनी चाहिए।
श्री चौहान ने कहाँ कि मै जिलाधिकारी महोदय एटा से मांग करता हूँ कि जिम सेन्टर गली गली मे खुल गये जहाँ पर हिन्दू समाज की लडकिया भी अपने स्वास्थय को फिट रखने के लिए जिम जाती हैं लेकिन जिमो मे ट्रेनर पुरुष ही है कहीं पर भी महिलाएं नहीं है जो की लव जिहाद को बढ़ावा देती हैं ऐसे जिम सेन्टरो को तत्काल बन्द कराया जाये।









