*पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न, प्रशासनिक व्यवस्था रही चाक-चौबंद*
*जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तीन दिवसीय परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न*
*दोनों पालियों में कुल 5,777 अभ्यर्थी हुए सम्मिलित*

एटा 10 जून 26।।जनपद एटा में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भर्ती परीक्षा जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा अवधि के दौरान प्रशासन, पुलिस तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया गया।
परीक्षा के अंतिम दिवस प्रथम पाली में कुल 3552 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2881 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 671 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल 3552 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2896 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 656 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 5777 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 1327 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सकी।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆









