WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन 12 जून को राजकीय आईटीआई एटा में, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन 12 जून को राजकीय आईटीआई एटा में*

Oplus_131072

 

*एटा 12 जून 2026 (सू०वि०)।* मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून से 21 जून, 2026 तक प्रदेश भर में समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद एटा में दिनांक 12 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई, एटा परिसर में कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कार्यरत प्रशिक्षण प्रदाताओं एवं राजकीय आईटीआई, एटा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। विशेष रूप से युवाओं को व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा संचालित रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, डॉ. मो. आसिफ ने जनपद के अधिक से अधिक युवाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा अपने भविष्य को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाएं।

Leave a Comment