WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

22,000 रुपए की धनराशि पीड़ितों के खाते में कराई गई वापस, रिपोर्ट बी के दीक्षित

 

*एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज साइबर क्राइम टीम द्वारा दो अलग- अलग मामलों से संबंधित कुल 22,000 रुपए की धनराशि पीड़ितों के खाते में कराई गई वापस।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीडितो के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री योगेंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह व क्षेत्राधिकारी साइबर श्री नीतीश गर्ग के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष अलीगंज के नेतृत्व मे थाना अलीगंज साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा 02 अलग-अलग पीड़ितों से झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ितों की कुल 22,000 रूपए की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा पीड़ितों के खाते में कुल 22,000 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी है। पीड़ित द्वारा थाना अलीगंज साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

*साइबर हेल्प डेस्क टीम -*
1. थानाध्यक्ष श्री राजकुमार
2. उ0नि0 श्री पंकज मणि
3. कम्प्यूटर आपरेटर शैलेन्द्र सिंह
4. रि0 का0 मिलन शर्मा
5. रि0 का0 जयदीप सिंह
6. रि0 म0का0 अमृता

Leave a Comment