WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होगा पत्रकार जगत; 23 अगस्त को लखनऊ में महारैली का शंखनाद!

*अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होगा पत्रकार जगत; 23 अगस्त को लखनऊ में महारैली का शंखनाद!*

*उत्तराखंड/लखनऊ:* उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 23 अगस्त 2026 को एक ऐतिहासिक गवाह बनने जा रही है। पत्रकार जगत और सामाजिक कार्यकर्ताओं का महाकुंभ कहे जाने वाले इस आयोजन में प्रदेश भर से मीडियाकर्मी और समाजसेवी जुटेंगे। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (National ) Core Committee के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह ‘महारैली’ अपनी मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष एक निर्णायक आवाज बुलंद करेगी।

अधिकारों की निर्णायक लड़ाई का आगाज……

संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार ने बताया कि इस महारैली का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, उनके मौलिक अधिकारों और वर्षों से लंबित मांगों को सरकार के पटल पर प्रभावी ढंग से रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक जुटान नहीं, बल्कि अपने हकों के लिए एक ‘महाक्रांति’ की शुरुआत है।

 

संस्थापक सदस्य एवं केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा ने कहा कि पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। अब समय आ गया है कि उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए एक निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने संगठन के प्रत्येक सदस्य से इस मुहिम में आगे आने का आह्वान किया और कहा कि आपके ₹1 का छोटा सा सहयोग भी इस बड़ी महाक्रांति में एक बड़ी ताकत साबित होगा।

शासन-प्रशासन से सीधा संवाद.. ‌

भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने इस गरिमामयी आयोजन में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं सम्मानित कैबिनेट मंत्रियों को विशेष रूप से आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित कर पत्रकार सुरक्षा कानून और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करना इस रैली का प्रमुख एजेंडा होगा।

 

*पत्रकार सम्मान समारोह:* इस मंच पर समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय व असाधारण कार्य करने वाले ‘कर्मवीर’ पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

*मांगों का शंखनाद:* केंद्र व राज्य सरकारों को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा।

*ऐतिहासिक भागीदारी:* इस महारैली में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में पत्रकारों और समाजसेवियों के जुटने की उम्मीद है।

*रणनीतिक रूपरेखा और घोषणा*

कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए एक विशेष आयोजन समिति का गठन किया जा है। संभवत: यह कार्यक्रम लखनऊ के दारुल-शफा स्थित कॉमन हॉल में आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। आयोजन समिति के सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा 10 जून को की जाएगी।

*विशेष अपील:*

भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने सभी पत्रकार साथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और इसे ऐतिहासिक बनाएं। आइए, हम सब मिलकर अपनी आवाज को और अधिक सशक्त करें ताकि लोकतंत्र के इन स्तंभों का मान-सम्मान सुरक्षित रह सके।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष