बधाई एवं मंगल कामना
आज अखिल भारतीय श्री ब्रहम भट्ट ब्राह्मण माँ सरस्वती मन्दिर एवं भट्ट भवन निर्माण ट्रस्ट अयोध्या जी की बहुत ही सम्मानित एवं ऊर्जा वान कर्मठ श्री मती ललिता शर्मा जी निवासी जनपद प्रयाग राज उत्तर प्रदेश को प्रयाग राज मंडल मातृ शक्ति इकाई का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। आप अनेकों अन्य संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर भी पदाधिकारी है ।आप एक सुशिक्षित और बहुत ही सक्रिय पदाधिकारी है।आपके ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी में आने और मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर आपका अखिल भारतीय भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी बहुत बहुत स्वागत व अभिनन्दन करता है साथ ही आपको बहुत बहुत बधाई देते हुए आपके लिए मंगल कामना भी करता है ।
आपके आने से प्रयाग राज मंडल बहुत ही शक्ति शाली और मजबूत होगा।
जय हो









