जी आर भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार।संजौली में हिंदू संघर्ष समिति के नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध, मुस्लिम बेटी के साथ सड़क पर चक्का जाम कर रहे लोग
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में एक बार फिर तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां हिंदू संघर्ष समिति के चार नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए चक्का जाम किया गया है। इस प्रदर्शन में मुस्लिम परिवार की पीड़ित बेटी और उसके पिता भी हिंदू नेताओं का समर्थन कर रहे हैं। दरअसल, शनिवार को ही शिमला में कुछ लड़कों को आरोपी बताते हुए हिंदू संगठनों ने उनका जुलूस निकाला। देर रात उस दुकानदार अज़ीम मिर्ज़ा ने हिंदू संगठन के नेताओं के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करवाई। आरोप लगाया कि हिंदू संगठन के नेताओं ने दुकान में तोड़फोड़ की और मौके पर जूड लड़कों को भी प्रताड़ित किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद पहले दो नेता विजय शर्मा और मदन ठाकुर को गिरफ्तार किया। रविवार सुबह श्वेता चौहान और कल्पना शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इस गिरफ्तारी के विरोध में संजौली में फिर से तनाव देखा जा रहा है। पीड़ित बेटी का कहना है कि हिंदू संगठनों ने उनका साथ दिया, लेकिन फिर भी उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जब तक पुलिस उन्हें रिहा नहीं करेगी, वो इस प्रदर्शन में इसी तरह बैठी रहेंगी। पीड़ित बेटी का दावा है कि वो बिना खाने और पानी के यह प्रदर्शन जारी रखेंगी। पीड़ित बेटी के पिता को भी आरोप है की उन पर दबाव बना जा रहा है। उन्होंने कहा की हिंदू संगठनों के दबाव में ही आरोपी की गिरफ्त हुई। बेटी के विशाल में हिंदू मुसलमान मुद्दा नहीं है। बेटी तो सभी की सांझी होती हैं। गौर हो कि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी उबैद को शनिवार देर रात हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के दबाव में गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।









