WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पटना फायरिंग केस में मैनपुरी का युवक गिरफ्तार, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*पटना फायरिंग केस में मैनपुरी का युवक गिरफ्तार*

 

सुरक्षा गार्ड प्रदीप की गिरफ्तारी पर गांव में चर्चा,परिजन नोएडा में…

 

पटना के चर्चित खान सर फायरिंग मामले में मैनपुरी का कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो सुरक्षा गार्डों में से एक प्रदीप कुमार बेवर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही गांव में दिनभर चर्चा का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार, पटना में खान सर और एक अन्य कोचिंग संस्थान के बीच विवाद के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में कुछ लोग कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस ने जांच के बाद खान सर के सुरक्षा गार्ड प्रदीप और तालेश्वर को गिरफ्तार किया।

 

मौके पर प्रदीप का घर बंद मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप का परिवार गांव में स्थायी रूप से नहीं रहता है। उसकी मां, पत्नी और तीन बच्चे नोएडा में रहते हैं और वे केवल त्योहारों या विशेष अवसरों पर ही गांव आते हैं।

 

गांव निवासी टिंकू यादव ने बताया कि प्रदीप बचपन से ही शांत स्वभाव का,मिलनसार और मददगार व्यक्ति रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में उसका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। टिंकू और अन्य ग्रामीणों ने प्रदीप की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है।

Leave a Comment