रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
ओबरा /सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना ओबरा पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न एवं पत्नी की संदिग्ध मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 05.06.2026 को थाना ओबरा पर आवेदिका सम्पतिया देवी पत्नी रामलखन निवासी वेलगढ़ी टोला घोड़ाघाट, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री इन्द्रावती का विवाह मार्च 2023 में लाल जी गोंड पुत्र मेरशाह गोंड निवासी पनारी टोला फफराकुंड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के साथ हुआ था। विवाह के उपरान्त उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा दिनांक 05.06.2026 को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 125/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
कृत कार्यवाही
उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 06.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर अरंगी तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. लाल जी गोंडपुत्र मेरशाह गोंड
उम्र – लगभग 25 वर्ष
निवासी – ग्राम पनारी टोला फफराकुंड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 रामसागर पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
2. आरक्षी जयगोपाल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
3. महिला आरक्षी अंजली यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।









