WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे गए 7.94 लाख पौधे, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे गए 7.94 लाख पौधे*

 

*- योगी सरकार के 5 करोड़ पौधरोपण महाअभियान को मिली रफ्तार*

 

*- वन और ग्राम्य विकास समेत पांच विभागों ने मिलकर पूरा किया लक्ष्य*

 

*आगरा, 05 जून।* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद गंभीर है और प्रदेश को हरा- भरा बनाने के लिए धरातल पर लगातार काम कर रही है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर योगी सरकार के प्रदेशव्यापी 05 करोड़ पौधरोपण अभियान के तहत ताजनगरी में हरियाली बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। जिले में विभिन्न सरकारी विभागों के आपसी समन्वय से एक ही दिन में कुल 7,94,000 पौधों का रोपण किया गया। इस महाअभियान को सफल बनाने में वन विभाग, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, कृषि, उद्यान और नगर विकास विभाग ने बढ़- चढ़कर अपना योगदान दिया।

 

*विभागों ने बढ़-चढ़कर पूरा किया अपना लक्ष्य*

पौधरोपण के इस वृहद अभियान के तहत आगरा में सभी विभागों ने अपना निर्धारित लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। जिले में सबसे ज्यादा ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 4,69,000 पौधे लगाए गए। इसके अलावा कृषि विभाग ने 1,17,000, उद्यान विभाग ने 77,000, वन विभाग ने 68,000 और नगर विकास विभाग द्वारा 37,000 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य आयोजन के अलावा सामाजिक वानिकी आगरा प्रभाग की खेरागढ़, किरावली, बाईपुर, एत्मादपुर, फतेहाबाद, पिनाहट, बाह एवं जैतपुर रेंज में भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता के सहयोग से बड़े स्तर पर पौधे लगाए गए और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प लिया गया।

 

*’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ें लोग*

विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन ताज नेचर वॉक में किया गया। इस भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आगरा छावनी के विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश शामिल हुए। उन्होंने पौधारोपण कर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं और प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ें और अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इस मौके पर मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप, सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा के प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार, पर्यावरणविद् हर विजय सिंह बाहिया, डॉ. सरीन, समाजसेवी कैप्टन शीला बहल एवं पूनम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

*सुरक्षित भविष्य का आधार है पौधरोपण*

इस सफल अभियान पर सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा के प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम या औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का मुख्य आधार है। उन्होंने आगरा वासियों से अपील की कि वे केवल पौधे ही न लगाएं, बल्कि एक बच्चे की तरह उनके संरक्षण और देखभाल का भी संकल्प लें। तभी पर्यावरण संरक्षण का यह महत्वपूर्ण अभियान स्थायी रूप से सफल बन सकेगा।

 

*विभिन्न विभागों द्वारा रोपित किए गए पौधे:-*

वन एवं वन्य जीव विभाग- 68,000

ग्राम्य विकास विभाग- 4,65,000

पंचायती राज विभाग- 30,000

कृषि विभाग- 1,17,000

उद्यान विभाग- 77,000

नगर विकास- 37,000

*कुल योग- 7,94,000*

Leave a Comment