WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कार्यालय एटा पर भाजपाधूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्म दिवस;रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

स्थान: भाजपा जिला कार्यालय, एटा

* कार्यालय एटा पर भाजपाधूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्म दिवस; पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह जी रहे उपस्थित*

 

​एटा। उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं कर्मठ मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्म दिवस आज भाजपा जिला कार्यालय, एटा पर अत्यंत हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी और कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मा. चौधरी भूपेंद्र सिंह जी, जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष यादव आशु सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए माननीय योगी जी के चित्र पर तिलक लगाकर और मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास का संकल्प दोहराया।

 

*लोक-कल्याण और सुशासन का प्रतीक है मुख्यमंत्री जी का कार्यकाल: चौधरी भूपेंद्र सिंह*

 

​कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह जी ने कहा:

​”माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अपराध मुक्त और विकास युक्त शासन का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज यूपी देश के सामने सुशासन (Good Governance) का सबसे बड़ा उदाहरण है। उनका जीवन पूरी तरह से जनसेवा और राष्ट्र को समर्पित है।”

​उन्होंने आगे कहा कि एटा सहित पूरे प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है जो ऐसे दूरदर्शी और ईमानदार नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनता की सेवा कर रहा है।

 

​इस अवसर पर माननीय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह जी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया और भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए आह्वान किया।

 

​कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि​ ​पूज्य योगी जी के कुशल नेतृत्व में हमारा उत्तर प्रदेश आज सुरक्षा, सुशासन और विकास के पथ पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उनका त्यागमयी जीवन और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज है।

​इस अवसर पर विधायक मरेरा श्री वीरेंद्र सिंह लोधी जी एमएलसी आशीष यादव बसु जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष शकुंतला साहू, अविनाश शर्मा, जितेंद्र दिवाकर, राजेश सिंह सरानी,

जिला मंत्री नीलम चौहान, कुशल खतौलिया, अखिलेश सिंह राठौर वीनू​, राधेश्याम धनगर, विजय मिश्रा, धर्मवीर सिंह गहलोत, सभासद-आकाश चौहान, मिल्की जैन, बाबू जैन, मोहित शर्मा, अखिलेश दीक्षित, पूर्व सभासद बिट्टू पचौरी, हरेंद्र सारस्वत, उमाकांत चतुर्वेदी, आकाश गुप्ता, अमरीश सिकरवार, अंकित चौहान, आनंद गुप्ता, अर्चना सक्सेना, मंजू वर्मा, सौरभ गुप्ता, नितिन गुप्ता, राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और ‘योगी आदित्यनाथ जी जिंदाबाद’ व ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष