WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर उतरे गुंडागर्दी पर*

*बिग ब्रेकिंग *

*मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर उतरे गुंडागर्दी पर*

*मेडिकल कॉलेज में गुंडों की भर्ती,डॉक्टरो के व्यवहार से जनता हुई त्राहिमाम!*

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता के साथ मेडिकल कॉलेज में की मारपीट ,पत्रकार किसी जरुरतमंद की मदद के लिए मेडिकल कॉलेज गए थे.*

ज़ब डॉ० से मेडिकल के संबंध में पत्रकार की चर्चा हो ही रही थी कि तभी डॉक्टर ने पत्रकार को हाथ मार दिया , डॉक्टर परमार कहने लगा कि – “तू बहुत बड़ा पत्रकार बनता है तुझे मैं आज ठीक करता हूँ” इतना कहते हुए ही डॉ० मुकेश परमार द्वारा पंकज गुप्ता को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया

इस सम्बन्ध में ज़ब जनपद के समस्त पत्रकारों को जानकारी हुई तो सभी मेडिकल कॉलेज पर एकत्रित हुए और मेडिकल कॉलेज प्रशासन का विरोध किया.

प्रशासन को ज़ब इस प्रकरण की जानकारी हुई तो थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर पुरे मामले को संभाला.

बताया जा रहा है कि पुलिस व मेडिकल प्रशासन के सहयोग से इस मामले को खत्म करने का प्रयास किया है. लेकिन पत्रकार इस पर सहमत नहीं है!!

आपको यह भी बता देते है कि पूर्व वर्ष में भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के डॉक्टरों ने कई बार पत्रकारों के साथ अभद्रता की है जबकि डॉक्टर न समय पर मेडिकल कॉलेज आ रहे है न तमीज से मरीजो से बात कर रहे है.इतना ही नहीं है इस पुरे खेल में प्राचार्य बलबीर सिंह का पूरा हाथ बताया जा रहा है।

*👉बड़ी-बड़ी डींगें हाँकने वाले प्राचार्य बलबीर सिंह के द्वारा ज़ब से मेडिकल कॉलेज का चार्ज लिया है आये दिन कुछ न कुछ मरीजों के साथ या फिर पत्रकारों के साथ घटित हो ही रहा है*

डॉक्टर बेकाबू होकर मेडिकल कॉलेज से बाहर ही जांचे करा रहे है जिसकी शिकायत भी की गई लेकिन ऐसे डॉक्टरों को प्राचार्य द्वारा सरक्षण दिया जा रहा है. मेडिकल कॉलेज में कमीशन का खेल जमकर चल रहा है जो कि जगजाहिर हो चूका है परन्तु माफियाओ के हाथो गरीबो की जेबो पर डाका डालने की छूट प्राचार्य द्वारा दी जा रही है

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता के साथ की गई इस अभद्रता को पत्रकार बंधु जल्द उच्च अधिकारियो के सज्ञान में रखेंगे.

पंकज गुप्ता इस समय अ.भा.वैश्य एकता परिषद के संघठन मंत्री के पद पर भी कार्य कर रहे है.

पंकज गुप्ता वर्तमान में जिला स्वास्थ्य समिति के भी सदस्य है.

यह सोचने वाली बात कि ज़ब पत्रकार के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है तो आम जनता के साथ क्या व्यबहार व मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था होंगी। निश्चित रूप से मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की खुली गुंडागर्दी व दबाव काम कर रहा है.

मेडिकल कॉलेज में ज़ब चाहे जैसे चाहे जांचे बाहर से कराई जा रही है. लगभग सभी जांचो को बाहर से कराया जा रहा है जबकि शासन द्वारा हर जांच की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में की गई है.

मेडिकल कॉलेज में ज़ब-ज़ब पत्रकारों द्वारा खबरों के माध्यम से आवाज उठाई गई है मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा पत्रकारों के ऐसे ही अभद्रता की गई है.

यह भी मान कर चलिए कि आम जनता को अगर डॉ० गाली भी दें देता होगा तो वो गरीब क्या ही कर लेता होगा क्योंकि गरीब को दवाइयाँ चाहिए..!गाली देंकर दें दो या फिर थप्पड़ मार कर दो…! उसे उसकी गरीबी के लिए जनपद एटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मारने पर उतारू है…!!

*इस पुरे घटनाक्रम में प्रोग्रेसिव जर्नालिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा कि पूरी जिला कमेटी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के साथ ख़डी है और इस लड़ाई को तब तक लड़ा जायेगा ज़ब तक पत्रकार पंकज गुप्ता को न्याय नहीं मिल जाता है।*

Leave a Comment