WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अभाविप की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक भुवनेश्वर में संपन्न, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*अभाविप की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक भुवनेश्वर में संपन्न*

 

*राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में शैक्षिक सुधार, महिला सुरक्षा, शहरी माओवाद और वैश्विक परिदृश्य पर चार प्रस्ताव पारित*

 

 

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक 29 से 31 मई में भुवनेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में शैक्षिक सुधार, महिला सुरक्षा, शहरी माओवाद और वैश्विक परिदृश्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चार प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इस बैठक में देशभर के विभिन्न प्रांतों से 400 से अधिक प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। ब्रज प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि, “राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में पारित प्रस्ताव विकसित, सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के निर्माण के प्रति अभाविप की व्यापक दृष्टि को प्रतिबिंबित करते हैं। बैठक में शैक्षिक सुधारों, महिलाओं की सुरक्षा, शहरी माओवाद जैसी चुनौतियों तथा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सजग नागरिक चेतना के निर्माण पर गंभीर चिंतन किया गया है। नीट-यूजी, सीयूईटी, सीबीएससी बोर्ड परीक्षा सहित विभिन्न परीक्षाओं में हुई विसंगतियाँ एवं पेपर लीक की घटनाएँ अत्यंत चिंताजनक हैं। अभाविप दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, एनटीए की निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी एवं विश्वसनीय परीक्षा तंत्र की स्थापना की मांग करती है। साथ-ही, विसंगतियों के चलते विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मन में उत्पन्न अविश्वास को दूर करने की मांग करती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप त्रि-भाषा नीति का स्वागत करते हुए भारतीय भाषाओं में अधिकाधिक परीक्षाएँ आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। साथ ही, उद्योग जगत से अनुसंधान, नवाचार, पेटेंट तथा भारतीय भाषाओं में अकादमिक लेखन को प्रोत्साहन देने हेतु निवेश बढ़ाने का आह्वान किया है।

Leave a Comment