WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिशन शक्ति अभियान के तहत वन स्टॉप सेंटर की पहल से बिछड़ा दंपति पुनः हुआ एकजुट, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

*मिशन शक्ति अभियान के तहत वन स्टॉप सेंटर की पहल से बिछड़ा दंपति पुनः हुआ एकजुट*

एटा, 04 जून 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल singh के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर, एटा द्वारा पारिवारिक विवाद के कारण अलग हुए एक दंपति को सफल काउंसलिंग एवं समझाइश के माध्यम से पुनः एकजुट कर परिवार को टूटने से बचाने का सराहनीय कार्य किया गया।

वन स्टॉप सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पारिवारिक मतभेद के चलते पत्नी घर छोड़कर केंद्र पहुंची थी। केंद्र द्वारा महिला को अस्थायी आश्रय प्रदान करते हुए आवश्यक परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके उपरांत केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों की अलग-अलग एवं संयुक्त रूप से काउंसलिंग कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आपसी संवाद, समझदारी और विश्वास के माध्यम से विवाद का समाधान कराया।

काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। वन स्टॉप सेंटर की टीम ने दोनों को सुखद, सुरक्षित एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए सकुशल उनके घर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ-साथ पारिवारिक समरसता बनाए रखने हेतु भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को आवश्यक सहायता, परामर्श एवं संरक्षण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर केंद्र प्रबंधक जागृति चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स आरती, केस वर्कर दीपिका गुप्ता, आरोही, मीरा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष