WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वेटलैंड भूमि के संरक्षण एवं प्राकृतिक सौंदर्य संवर्धन हेतु डीएम ने किया निरीक्षण* *स्वयं सहायता समूह के माध्यम सेसघन वृक्षारोपण के दिए निर्देश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*वेटलैंड भूमि के संरक्षण एवं प्राकृतिक सौंदर्य संवर्धन हेतु डीएम ने किया निरीक्षण* *स्वयं सहायता समूह के माध्यम सेसघन वृक्षारोपण के दिए निर्देश*

एटा, 04 जून 2026 (सू0वि0)।

जनपद एटा की तहसील सदर क्षेत्र में मलावन पावर प्लांट के निकट स्थित लगभग 21.665 हेक्टेयर वेटलैंड भूमि के संरक्षण, सदुपयोग एवं प्राकृतिक सौंदर्य के विकास के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा के साथ वेटलैंड स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेटलैंड क्षेत्र के प्राकृतिक स्वरूप, पारिस्थितिकी तंत्र तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन की संभावनाओं का अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेटलैंड क्षेत्र की प्राकृतिक एवं जैविक विशेषताओं को संरक्षित रखते हुए इसे प्राकृतिक सौंदर्य का आकर्षक केंद्र विकसित किया जाए। उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को निर्देश दिए कि वेटलैंड के चारों ओर एवं किनारों पर व्यापक स्तर पर सघन वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्य में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिला समूहों को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं सहभागिता का अवसर प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि वेटलैंड भूमि जैव विविधता संरक्षण, भू-जल संवर्धन, जल संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में इसके प्राकृतिक स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए योजनाबद्ध ढंग से विकास कार्य किए जाएं। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि वेटलैंड क्षेत्र के संरक्षण, रखरखाव एवं उपयोग की कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने, स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण करने तथा पर्यावरणीय दृष्टि से अनुकूल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं, जिससे यह वेटलैंड क्षेत्र भविष्य में जनपद में प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यावरण संरक्षण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन सके।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment