WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बरेका में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों परिषद एवं प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद

*बरेका में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों परिषद एवं प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद*

 

वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासनिक भवन स्थित कीर्ति कक्ष में बुधवार को प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार की अध्यक्षता में बरेका कर्मचारी परिषद एवं प्रशासन के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित कर उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करना था।बैठक के दौरान कर्मचारी परिषद द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कर्मचारी कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके व्यावहारिक एवं त्वरित समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया।अध्यक्षीय संबोधन में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का कल्याण एवं उनकी कार्यसंतुष्टि संस्थान की प्रगति का आधार है। उन्होंने प्रशासन एवं कर्मचारियों के मध्य निरंतर संवाद और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।बैठक में प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेश कुमार तथा महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।कर्मचारी परिषद की ओर से संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव तथा परिषद के सदस्य अमित कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, श्रीकांत यादव, सुशील कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं मनीष कुमार सिंह ने सहभागिता की तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रशासन के समक्ष रखा।

Leave a Comment