WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विद्युत व्यवस्था में सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता, उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण : राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

*विद्युत व्यवस्था में सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता, उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण : राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत*

एटा, 03 जून। उत्तर प्रदेश सरकार शासन के मा0 राज्य मंत्री (ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग) कैलाश सिंह राजपूत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधिगणों एवं विद्युत विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ता शिकायतों तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में राज्य मंत्री ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग, क्षमता वृद्धि, विद्युत दुर्घटनाओं में अनुग्रह सहायता, पशु दुर्घटना भुगतान, राजस्व वसूली, सरकारी विभागों पर बकाया देयकों, बिलिंग व्यवस्था, विजिलेंस की कार्यवाही तथा विद्युत रोस्टर की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु विकास खंडवार एवं नगर निकायवार विशेष शिविर आयोजित किए जाएं तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टोरों में विद्युत उपकरणों एवं आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। साथ ही प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत विद्युत चालित पंपों का उपयोग कर रहे किसानों को सोलर पंप अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए,हर घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जन सामान्य को सोलर पैनल के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा के लिए प्रेरित किया जाए,उन्होंने विद्युत कटौती संबंधी सूचनाएं समय से सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी उपभोक्ता का उत्पीड़न न हो तथा अवैध वसूली की शिकायत किसी स्तर पर प्राप्त नहीं होनी चाहिए। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले एवं नियमों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया तथा उनके नियमानुसार प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बैठक में विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर,जिला अध्यक्ष बीजेपी प्रमोद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेन्द्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत समस्त एसडीओ एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment