WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर गरजे राष्ट्रीय अध्यक्ष करम सिंह कर्मा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर गरजे राष्ट्रीय अध्यक्ष करम सिंह कर्मा*

 

*11 सूत्रीय मांगों पर निगम अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

 

​आगरा। नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में ‘सफाई संयुक्त मोर्चा संघ’ के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष करम सिंह कर्मा ने की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ​बैठक के दौरान जब कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखीं, तो कई शिकायतों को सुनकर करम सिंह कर्मा अधिकारियों पर काफी नाराज नजर आए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि जिन सफाई कर्मचारियों को बिना किसी उचित कारण के कार्य से हटाया गया है,उन्हें तत्काल प्रभाव से पुनः काम पर वापस लिया जाए। ​राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सफाई कार्यों में लापरवाही और कर्मचारियों के शोषण के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए ‘ववाग’ कंपनी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ​बैठक के दौरान करम सिंह कर्मा ने आगरा नगर निगम में चल रही विभिन्न कर्मचारी यूनियनों की वैधता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निगम में सफाई कर्मचारियों के नाम पर चल रही फर्जी रजिस्ट्रेशन वाली यूनिटें अपनी दुकान चलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन फर्जीवाड़ों को समाप्त कर नगर निगम में विधिवत चुनाव कराए जाएं ताकि कर्मचारियों की एक मजबूत और वैध ‘यूनिटी’ बन सके। ​सफाई संयुक्त मोर्चा संघ के सह-संयोजक सूरज पहलवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर एक कर्मचारी की बात को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में सफाई कर्मचारियों ने माला और पटका पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष करम सिंह कर्मा का सम्मान किया।वही बैठक कार्यक्रम में मौजूद रहे सूरज पहलवान प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश,पप्पन चौधरी प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारिणी, प्रमोद चौहान विनोद मेवाती, अभिजीत नायर रामकिशन चौहान, विनोद कुमार, मुकेश चौहान ,संदीप सिंह सुनील पथोर, बाबी बाल्मीकि,वही ​इस बैठक में नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment